नई दिल्ली, फरवरी 25 -- Gold Rate 25 Feb.: आज सर्राफा बाजार में सोने के भाव में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। bullions.co.in द्वारा जारी रेट के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव आज 1400 रुपये महंगा होकर 161760 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर पहुंच गया है। अगर अलग-अलग शहरों की बात करें तो बुलियंस डॉट को डॉट इन के मुताबिक दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1390 रुपये बढ़कर 161190 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से बिक रहा है। जबकि, मुंबई में यह 1400 रुपये उछलकर 161470 और कोलकाता में 1390 रुपये महंगा होकर 161250 रुपये प्रति 10 ग्राम है। दूसरी ओर चेन्नई 1440 रुपये की तेजी के साथ 161980 रुपये और लखनऊ में 1400 रुपये बढ़कर 161310 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से बिक रहा है। इंदौर में 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज 1440 रुपये महंगा होकर 161680 रुपये पर पहुंच गया है। जबकि, ...