नई दिल्ली, मई 8 -- Aaj ka rashifal 8 may 2026: सूर्य, बुध मेष राशि में, शुक्र वृषभ राशि में, गुरु मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में, चंद्रमा उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के होकर के मकर राशि में। नक्षत्र सूर्य का है, राशि शनि की है, थोड़ा कोंट्राडिक्ट्री फेज़ रहेगा और समटाइम्स बहुत अग्रेशन और समटाइम्स बहुत डिप्रेशन, ये दोनों बना रहेगा जनमानस में। मन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। राहु कुंभ राशि में, मंगल और शनि मीन राशि के गोचर में हैं। राशिफल देखते हैं।मेष राशि व्यवसायिक सफलता मिलेगी। प्रेम में स्थिरता आएगी और संतान आज्ञा का पालन करेगी। स्वास्थ्य अभी भी थोड़ा ऊपर-नीचे बना रहेगा। कुल मिलाकर आप एक अच्छी स्थिति में चलने लगे हैं, बस अपने स्वास्थ्य पर थोड़ा और ध्यान दें। लाल वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ होगा।वृषभ राशि सरकारी तंत्र से किसी भी तरह की कोई पंगेब...