नई दिल्ली, मई 4 -- Aaj ka Rashifal 4 May 2026: ग्रहों की स्थिति- सूर्य और बुध मेष राशि में हैं। शुक्र वृषभ राशि में, गुरु मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में, और चंद्रमा वृश्चिक राशि में अनुराधा नक्षत्र के होकर चल रहे हैं। मंगल के घर में और शनि के नक्षत्र में इनकी स्थिति अच्छी नहीं है, यह जनमानस के लिए खराब स्थिति कही जाएगी। राहु कुंभ राशि में हैं, मंगल और शनि मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं। और मंगल और शनि का गोचर ऑलरेडी बहुत खराब कहा जाता है।राशिफल मेष राशि: चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापारिक दृष्टिकोण से यह शुभ समय कहा जाएगा, लाल वस्तु पास रखें। वृषभ राशि: जीवनसाथी का बहुत सहयोग मिलेगा, साथ रहेगा, आनंदित रहेंगे। प्रेमी-प्रेमिका क...