नई दिल्ली, मई 28 -- ग्रहों की स्थिति- सूर्य, बुध, चंद्रमा वृषभ राशि में। गुरु मिथुन राशि में। मंगल कर्क राशि में। केतु सिंह राशि में। राहु कुंभ राशि में। शुक्र और शनि मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं। राशिफल- मेष राशि- धन हानि के संकेत हैं इसलिए निवेश मत करिएगा। जुबान पर काबू रखें और अपनों से न उलझें। बाकी प्रेम-संतान व व्यापार अच्छा है। सूर्य को जल दें। वृषभ राशि- ऊर्जा की कमी रहेगी। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान की स्थिति भी मध्यम है। व्यापार आपका सही है। हरी वस्तु पास रखें। यह भी पढ़ें- आर्थिक लाभ के लिए आजमाएं ये 5 उपाय, घर आएगी सुख-समृद्धि मिथुन राशि- खर्च की अधिकता रहेगी। कर्ज की स्थिति आ सकती है। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा संभव है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें। कर्क राशि- सोच के अनुरूप पैसे नह...