नई दिल्ली, जून 26 -- ग्रहों की स्थिति- शुक्र मेष राशि में। सूर्य और गुरु और चंद्रमा मिथुन राशि में। बुध कर्क राशि में। मंगल और केतु सिंह राशि में। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।राशिफल- मेष राशि: अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। व्यापार थोड़ा सा मध्यम चलेगा। स्वास्थ्य भी मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। सूर्य को जल देते रहें। वृषभ राशि: वाणी पर विराम लगाएं या वाणी में थोड़ा संयम रखें। धन हानि के संकेत हैं, इसलिए निवेश पर भी संयम बरतें। बाकी प्रेम, संतान व व्यापार सबकुछ बहुत अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें। मिथुन राशि: ऊर्जा का स्तर घटा रहेगा। घबराहट, बैचेनी बनी रहेगी। थोड़ा स्लो फील करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें। यह भी पढ़ें- साल भर बा...