नई दिल्ली, मार्च 25 -- Aaj Ka Rashifal 25 March 2026 : ग्रह स्थिति- आज यानी 25 मार्च को गुरु और चंद्रमा गज केसरी योग बनाकर मिथुन राशि में चल रहे हैं। जनमानस के लिए यह शुभ संकेत है। ऐसा होने से जीवन में शुभता बढ़ेगी। काल पुरूष तृतीया भाव में होने से अच्छे समय का निर्माण हो रहा है। लोग सुकर्म की तरफ ध्यान देंगे। व्यावसायिक स्थिति अच्छी होगी, संबंध सुधरेंगे। लेकिन केतु सिंह राशि में और बुध, मंगल और राहूं कुंभ राशि में होने से मार्केट की स्थिति में उठा-पटक ही देखने को मिलेगी। रक्त विकार भी चलता रहेगा। सूर्य, शुक्र और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। विपरीत लिंग के लोग नकारात्मक दौर से गुजरेंगे।राशिफलमेष राशि आज मेष राशि के जातकों का पराक्रम रंग लाएगा, सफलता मिलेगी, अपने साथ परिजनों के भी सेहत में सुधार होगा। प्रेम-संतान में दूरी बनी रहेगी और...