नई दिल्ली, मई 1 -- ग्रहों की स्थिति- मेष राशि में सूर्य और बुध,बहुत अच्छा संयोग है, बुधादित्य राजयोग है यहां पर और उच्च का सूर्य है, तो अच्छा योग कहा जाएगा इसको। शुक्र स्वगृही वृषभ राशिमें बैठे हैं। मिथुन राशि में गुरु,केतु सिंह राशि में स्वाति नक्षत्र के चंद्रमा तुला राशि में, राहु के नक्षत्र में तुला राशि में,काल पुरुष के सप्तम भाव में चंद्रमा है और स्वाति नक्षत्र में ये विपरीत लिंगी संबंधों की थोड़ी नीड बढ़ी रहेगी, हार्मोनली एक्टिव रहेंगे लोग। राहु कुंभ राशि में,मंगल और शनि मीन राशि में हैं।राशिफल-मेष राशि आज मेष राशि के लिए समय उत्तम है। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा, नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। रोब-रुआब और तेज आप में बनी रहेगी। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत समीपता वाली होगी। व्यापार भी अच्छा रहेगा। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।वृ...