नई दिल्ली, जून 8 -- Aaj ka Rashifal 8 June 2026: ग्रहों की स्थिति- मंगल मेष राशि में, सूर्य वृषभ राशि में, बुध और शुक्र मिथुन राशि में, गुरु कर्क राशि में, केतु सिंह राशि में, चंद्रमा और राहु का ग्रहण योग कुंभ राशि में बना हुआ है और चंद्रमा यहाँ शतभिषा नक्षत्र में बने हुए हैं। राहु के नक्षत्र में चंद्रमा राहु के साथ कुंभ राशि में संयोग कर रहे हैं, ये मानसिक स्थिति को खराब करने वाली स्थिति बनी रहती है और एक नेगेटिविटी बनी रहेगी, भयग्रस्त रहेगा व्यक्ति। और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।राशिफल मेष राशि- यात्रा कष्टप्रद हो सकता है। स्वास्थ्य में मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ रहेगा। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी बनी रहेगी, फिर भी चूँकि एकादश भाव में यह ग्रहण योग बना रहा है, जो दृष्टि पंचम भाव पे जा रहा है तो एक प्रेम में भी नकारात्मकता बनी रहेगी,...