नई दिल्ली, मार्च 27 -- Aaj ka Rashifal 27 March 2026: ग्रहों की स्थिति- शुक्र मेष राशि में हैं। पहले से बेहतर पोजीशन, लेकिन थोड़ा कमजोर भी। गुरु और चंद्रमा का अभी भी गजकेसरी योग बना हुआ है। मिथुन राशि में चंद्रमा बृहस्पति के ही नक्षत्र पुनर्वसु में चल रहे हैं, जो कि अत्यंत शुभकारी है। यह जनमानस के लिए अच्छा होगा। केतु सिंह राशि में हैं। बुध, मंगल और राहु यथावत बने हुए हैं, जिसकी वजह से मार्केट में उतार-चढ़ाव और झगड़ा-बवाल इत्यादि अभी बना हुआ है और आगे भी बना रहेगा। सूर्य और शनि मीन राशि में हैं, जिसके कारण विभिन्न देशों की विदेश नीति में अभी भी स्पष्टता की कमी रहेगी और राष्ट्रीय स्तर पर चीजें ऊपर-नीचे चलती रहेंगी।राशिफल- मेष राशि- जीवनसाथी के साथ भरपूर सहयोग की मुद्रा में रहेंगे। अपनापन रहेगा और जीवन आनंदित रहेगा। शुगर लेवल थोड़ा ऊपर-नीचे ...