नई दिल्ली, मार्च 12 -- ग्रह स्थिति: गुरु मार्गी गति से मिथुन राशि में, यह अच्छा है। केतु सिंह राशि में। चंद्रमा धनु राशि में मूल नक्षत्र के हैं तो मूल नक्षत्र अगर कोई बच्चा पैदा हुआ है तो सतैशा कराना पड़ेगा। 27 दिन में एक मूल शांति की पूजा होती है। वह करा लेना अच्छा माना जाता है। ऐसे यह अशुभ नहीं होता है लेकिन करा लेना विधान है, अच्छा होगा। कुंभ राशि में सूर्य, बुध, मंगल, राहु यह कुयोग है। थोड़े दिनों की बात है, यह निकल जाएगा। शुक्र और शनि मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं। बुध अभी भी वक्री चल रहे हैं।राशिफल-मेष राशिका राशिफल भाग्य साथ देगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। थोड़ा सा सुधार के तरफ चीजें गई हैं, स्वास्थ्य के मामले में। प्रेम, संतान अभी भी मध्यम है। व्यापार आपका अच्छा है। सूर्य को जल देना, लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।वृषभ राशि का...