नई दिल्ली, जून 26 -- Aaj ka panchang: आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इस दिन आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत होती है। 26 जून को आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का पहला दिन है। गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा के 10 विद्याओं की गुप्त तरीके से पूजा की जाती है। जानें आज का पंचांग: पं. ऋभुकांत गोस्वामी के अनुसार, 26 जून, गुरुवार, शक संवत्: 05, आषाढ़ सौर शक 1947, पंजाब पंचांग: 12, आषाढ़ मास प्रविष्टे 2082, इस्लाम: 29,जिल्हिजा, 1446, विक्रमी संवत: आषाढ़ शुक्ल प्रतिपदा दोपहर 01. 25 मिनट तक, पश्चात् द्वितीया तिथि। आद्रा नक्षत्र प्रातः 08. 47 मिनट तक, ध्रुव योग रात्रि 11. 40 मिनट तक। चन्द्रमा मिथुन राशि में रात्रि 01.40 मिनट तक। सूर्य दक्षिणायन। सूर्य उत्तर गोल। दोपहर 01.30 मिनट से अपराह्न 03 बजे तक राहुकालम्। आषाढ़ शुक्ल पक्ष प्रारंभ। चंद्रदर्शन...