नई दिल्ली, मई 1 -- Aaj Ka Panchang 1 May 2026: आज के दिन आपको छोटी-छोटी चीजों में शांति का एहसास होगा। आज वैशाख पूर्णिमा के साथ-साथ बुद्ध पूर्णिमा है। ऐसे में आज का दिन काफी आध्यात्मिक और पूजा-पाठ से जुड़ा रहेगा। आज यही कोशिश करें कि दिन हल्का रहे। आज के दिन स्नान-दान करना शुभ माना जाता है। पूर्णिमा के दिन आज क्या शुभ मुहूर्त रहने वाला है? साथ ही आज ग्रहों की स्थिति कैसी होगी? ये सब आज के पंचांग के हिसाब से यहां पर जानें।यहां देखें 1 मई का पूरा पंचांग-तिथि आज शुक्ल पूर्णिमा रात 10:52 बजे तक रहेगी। उसके बाद कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा शुरू होगी। पूर्णिमा का दिन पूजा, अच्छे सोच-विचार और भावनाओं को समझने के लिए अच्छा होता है। आज दिल की बातें थोड़ा ज्यादा सामने आ सकती हैं। खासकर की वो बातें जो अभी तक दबाई जा रही थी। रात में प्रतिपदा शुरू होते ही म...