नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- Aaj Ka Panchang 25 October 2026: आज यानी 25 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा है। शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। इस पावन दिन विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है और रात में खीर बनाकर चांद की रोशनी में रखने की परंपरा भी है। माना जाता है कि आज चांद की सोलह कलाओं से परिपूर्ण रहता है।आइए पंचांग से जानते हैं आज पूर्णिमा तिथि कब से शुरू होगी? पूजा के लिए कौन सा समय शुभ रहेगा और राहुकाल कब लगेगा?आज चतुर्दशी के बाद लगेगी पूर्णिमा आज आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि सुबह तक रहेगी। इसके बाद पूर्णिमा तिथि शुरू हो जाएगी। पूर्णिमा तिथि 26 अक्टूबर की सुबह तक रहेगी। पूर्णिमा की पूजा रात में की जाती है, इसलिए आज ही शरद पूर्णिमा मनाना उचित रहेगा।आज का नक्षत्र और योग रविवार को रेवती नक्षत्र शाम तक रहेगा। इसके बाद अश्वि...