नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पूरा उत्तर भारत पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश और ओलावृष्टि से जूझ रहा था। वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से हो रही इस बारिश से अप्रैल के महीने में भी लोगों को ठंडक का अहसास हो रहा था। लेकिन अब धीरे-धीरे मौसम बदल रहा है। बारिश के बाद अब तेज धूप की वजह से उमस की स्थिति बन रही है। ऐसे में अगले कुछ दिनों में ही गर्मी के अपने चरम पर पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अगले सात दिनों में उत्तर भारत के तापमान में करीब 6 से 8 डिग्री की बढ़ोतरी होगी, जबकि मध्य भारत में तापमान और भी ज्यादा बढ़ सकता है।उत्तर प्रदेश और बिहार में बढ़ेगी गर्मी, बारिश की भी आशंका मौसम विभाग की तरफ से जारी अनुमान के मुताबिक शनिवार यानी 11 अप्रैल को उत्तर प्रदेश और बिहार में ज्यादातर जगहों पर मौसम साफ रहेग...