नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- आज 7 अप्रैल 2026 का दिन मूलांक 7 की शांत और गहरी ऊर्जा से भरा हुआ है। अंक ज्योतिष में संख्या 7 अंतर्दृष्टि और अंतरात्मा की आवाज से जुड़ी होती है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि जीवन के सच्चे जवाब बाहर के शोर-शराबे में नहीं, बल्कि अपने अंदर की शांति में छिपे होते हैं। वहीं, आज का भाग्यांक 3 (7+4+2+0+2+6 = 21 - 2+1 = 3) हमारे विचारों में ताजगी, चमक और अभिव्यक्ति की क्षमता भर देगा। मूलांक 7 हमें खुद को समझने और गहराई से सोचने का मौका देगा, जबकि भाग्यांक 3 हमें अपनी बातों को खूबसूरती से दूसरों तक पहुंचाने की शक्ति प्रदान करेगा।मूलांक 1: 1, 10, 19 या 28 तारीख को जन्मे जातक आज का दिन आपके धैर्य की परीक्षा लेगा। आप तेज रफ्तार पसंद करते हैं, लेकिन मूलांक 7 आपको रुककर अपनी योजनाओं को फिर से परखने का संकेत दे रहा है। कामकाज में...