नई दिल्ली, जुलाई 24 -- avaNumerology Horoscope Today: 24 जुलाई का दिन रिश्तों और जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बिठाने का है। अंक 6 का प्रभाव आपको परिवार और अपनों की खुशी पर ध्यान देने की प्रेरणा दे रहा है। घर का माहौल सुधारने और प्रियजनों के साथ समय बिताने का मन बनेगा। साथ ही अपनी तरक्की और आजादी को भी नजरअंदाज ना करें। दोनों के बीच सही मेल बिठाकर ही दिन को सुखद बना सकते हैं।मूलांक 1(1, 10, 19 या 28 तारीख को जन्मे लोग) आज काम में दूसरों के साथ मिलकर आगे बढ़ना जरूरी है। ऑफिस में अचानक कोई बदलाव आए, तो उसे सहजता से अपना लें। किसी अनुभवी साथी की सलाह काम आ सकती है। व्यस्त दिन में सेहत का ख्याल रखें, समय पर खाना खाएं और थोड़ा आराम करें। रिश्तों में अपनों की बात ध्यान से सुनें और धैर्य बनाए रखें। शांत स्वभाव से दिन बेहतर बीतेगा।मूलांक 2(2, 11, 2...