नई दिल्ली, जून 21 -- Numerology Horoscope Today: आज 21 जून 2026, रविवार का दिन है। अंक ज्योतिष के अनुसार आज 'नंबर 3' की ऊर्जा चल रही है, जो खुशी, रचनात्मकता और खुलकर बात करने की प्रेरणा देती है। साथ ही तारीखों का योग 'नंबर 1' की शक्ति ला रहा है, जो नई शुरुआत और आत्मविश्वास जगाता है। दोनों अंकों का मेल आज आपको यह एहसास दिलाएगा कि सपनों को हकीकत बनाने के लिए सबसे पहले खुद पर भरोसा करना जरूरी है। दिन अच्छा है, बस सकारात्मक रहकर आगे बढ़ें।मूलांक 1(1, 10, 19 या 28 तारीख को जन्मे लोग) आज आपकी नेतृत्व क्षमता निखरेगी। लोग आपकी बातों की तरफ खिंचे चले आएंगे। नेटवर्किंग के लिए दिन बेहद अच्छा है। नए लोगों से मिलकर आप कुछ उपयोगी जानकारी हासिल कर सकते हैं। काम में थोड़ी तेजी रहेगी, लेकिन जल्दबाजी ना करें। अपनी बात विनम्रता से रखें, इससे सम्मान बढ़ेगा। ...