नई दिल्ली, फरवरी 21 -- Aaj Ka Ank Jyotish 21 February: अंक ज्योतिष के मुताबिक मूलांक के जरिए किसी भी जातक के भविष्य के बारे में पता लगाया जा सकता है। मूलांक 1 से 9 अंक के बीच में होते है, जिसे जन्म तिथि के आधार पर निकाला जाता है। अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 21 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 3 होगा। आज 21 फरवरी 2026 है। आज का दिन अलग-अलग मूलांक के लोगों के लिए अलग-अलग ऊर्जा लेकर आया है। अगर आपको अपना मूलांक पता है, तो नीचे जान सकते हैं कि आज आपका दिन कैसा बीतेगा। मूलांक 1आज का दिन मूलांक 1 के जातकों के लिए नई ऊर्जा लेकर आया है। ऐसे में आज का दिन काफी उत्साहित बीतेगा। नए विचार आएंगे। काम में सकारात्मकता रहेगी। कामकाज में प्रगति रहेगी। आर्थिक स्थिति पर ध्यान रखने की जरुरत है। लेकिन कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना लें। कार्यों में मन लगा रहे...