नई दिल्ली, अगस्त 10 -- Bharat Forge share price: माइनिंग, रेलवे, डिफेंस सेक्टर में काम करने वाली कंपनी Bharat Forge के शेयरों की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है। कंपनी को पहली तिमाही में संयुक्त आधार पर 90 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। बता दें, पिछले एक साल के दौरान इस कंपनी ने शेयर बाजार में अच्छा प्रदर्शन किया है। यह भी पढ़ें- मुकुल अग्रवाल के निवेश वाला स्टॉक 19% तक उछला, शेयरों का दाम 20 रुपये से कमतिमाही नतीजों का किया कंपनी ने ऐलान (Bharat Forge q1 results) कंपनी ने आज सोमवार को तिमाही नतीजों का ऐलान किया है। भारत फोर्ज की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार अप्रैल से जून के दौरान व्यक्तिगत मुनाफा (standalone profit) 321.40 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालान आधार पर 5 प्रतिशत कम है। कंपनी अनुमान के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई है। एक साल...