सीतामढ़ी, फरवरी 16 -- मुजफ्फरपुर। एनसीसी ग्रुप मुख्यालय मुजफ्फरपुर के तत्वावधान में रविवार को मुजफ्फरपुर और दरभंगा के एक-एक परीक्षा केंद्र पर एनसीसी 'सी' सर्टिफिकेट के लिए लिखित परीक्षा हुई। मुजफ्फरपुर के झपहां स्थित तिरहुत कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन और दरभंगा के सिंघवारा में परीक्षा ली गई। मुजफ्फरपुर परीक्षा केंद्र पर ग्रुप मुख्यालय के 02 बिहार बटालियन एनसीसी मुजफ्फरपुर, 07 बिहार बटालियन एनसीसी छपरा, 25 बिहार बटालियन एनसीसी मोतिहारी व 32 बिहार बटालियन एनसीसी मुजफ्फरपुर के 598 कैडेट शामिल हुए। वहीं दरभंगा में दो बिहार एनसीसी मेडिकल और 08 बिहार बटालियन एनसीसी दरभंगा, 12 बिहार बटालियन एनसीसी समस्तीपुर और 34 बिहार बटालियन एनसीसी मधुबनी के 400 कैडेट परीक्षा में शामिल हुए। मई में 'सी' सर्टिफिकेट की परीक्षा का परिणाम जारी हो सकेगा। परीक्षा के दौरा...