लखीमपुरखीरी, अप्रैल 1 -- बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में पढ़ रहे जिले के 996 दिव्यांग बच्चे जिनमें मूक बधिर बच्चे भी शामिल हैं यह बच्चे कक्षा आठ पास हो गए हैं। अब इनका एडमिशन कक्षा नौ में होना है। बेसिक शिक्षा विभाग ने इन बच्चों की डिटेल सहित सूची तैयार कर डीआईओएस को भेजकर स्कूलों में एडमिशन कराने को कहा गया है। सीडीओ के निर्देश पर इन बच्चों के एडमिशन की लगातार मानीटरिंग की जाएगी। बीएसए प्रवीण तिवारी ने बताया कि समर्थ एप पर दिव्यांग बच्चों का विवरण दर्ज होता है। इस वर्ष कक्षा आठ पास करने वाले 996 दिव्यांग बच्चे हैं। इनकी सूची डीआईओएस को देकर इन बच्चों का एडमिशन उनके घर के आसपास के स्कूल में कक्षा नौ में कराने को कहा गया है। जिससे इन बच्चों की पढ़ाई आगे जारी रहे। इसके अलावा बीएसए ने यह भी बताया कि बच्चों के नामांकन की रोज समीक्षा होगी। ह...