सुपौल, जुलाई 15 -- सरायगढ़ निज संवाददाता भपटियाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को मुरली पंचायत के वार्ड 4 से घाघर नदी के पुल के किनारे से 9 काले रंग के प्लास्टिक के बोरे में रखे हुए 990 बोतल देसी नेपाली शराब बरामद किया है। थाना अध्यक्ष संजय दास ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली की मुरली पंचायत के वार्ड 4 में घाघर नदी के पुल के पास किनारे में शराब तस्कर द्वारा शराब की बड़ी खेप छुपा कर रखा गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घाघर पुल के पास पहुंचा तो 9 प्लास्टिक के बोरे में रखे 990 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद किया। पुलिस ने अज्ञात शराब तस्कर के विरुद्ध भपटियाही थाना केस संख्या 161/ 25 दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.