महाराजगंज, फरवरी 18 -- ठूठीबारी। जेईई मेन के परिणाम में ठूठीबारी के होनहार छात्र अनमोल मद्धेशिया ने 99.37 पर्सेंटाइल अंक हासिल किया है। सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल निचलौल के छात्र अनमोल की इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और पूरे इलाके से बधाइयों का तांता लग गया है। प्रबंधक वीके त्रिपाठी, जीएन त्रिपाठी आदि शिक्षकों ने उम्मीद जताई कि वह आगे भी बेहतर प्रदर्शन करेगा। पिता मुकेश मद्धेशिया व मां पुष्पा देवी ने बेटे की उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...