सोनभद्र, जुलाई 19 -- अनपरा,संवाददाता। सीबीएसई 10वीं के द्वितीय बोर्ड परीक्षा के उपरांत फाइनल परीक्षा परिणाम शनिवार की देर शाम घोषित कर दिए गए है। इसमें संत फ्रांसिस स्कूल, अनपरा के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं क्षेत्र का मान बढ़ाया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत- प्रतिशत रहा। विद्यालय के मेधावी छात्रों में कुशाग्र यश 99.2 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान,प्रतीक कुमार व स्वाति सिंह ने 98.4 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान एवं 98.2 प्रतिशत अंकों के साथ कुणाल कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त कर जनपद और स्कूल के साथ ही अपने परिजनों और शिक्षकों का नाम रोशन किया है। स्वाति सिंह के पिता इं अदालत वर्मा अधिशासी अभियंता ने बताया कि 15 से 21 मई के मध्य हुई इस परीक्षा में उनकी पुत्री मैथ में 95 से बढ़कर 98 प्राप्तांक हो ग...