बलिया, अप्रैल 30 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन्स (सीआईएससीई) ने आईसीएसई (कक्षा 10) तथा आईएससी (कक्षा 12) का परीक्षा परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिया। दसवीं में हॉलीक्रास स्कूल के युग वर्मा ने 99 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय के साथ ही जिले में पहली रैंक हासिल की है। इसी स्कूल की एन्द्री कुमार ने 97.60 प्रतिशत के साथ जिले में दूसरा तथा कैस्टरब्रिज स्कूल के तनय पाठक ने 97.4 प्रतिशत के साथ जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है। इसी प्रकार कक्षा 12वीं में कैस्टरब्रिज स्कूल निगम चौबे ने जिले में पहली रैंक हासिल की है। निगम को 99 प्रतिशत अंक हासिल हुए हैं। यह भी पढ़ें- नाइशा मिश्रा दसवीं, गौरिका-अभिनव 12वीं में मेरठ के टॉपर हॉलीक्रास की सृष्टि पाण्डेय (साइंस) व आर्य नंदिनी (कामर्स) ने 97.75 प्रतिशत अं...