सिद्धार्थ, फरवरी 25 -- सिद्धार्थनगर। यूपी बोर्ड की चल रही परीक्षा में मंगलवार को सख्ती की वजह से 99 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इसमें हाईस्कूल द्वितीय पाली में शस्य विज्ञान, कृषि वनस्पति एवं कृषि अर्थशास्त्र की परीक्षा में 145 परीक्षार्थियों में से 135 ने परीक्षा दी जबकि 10 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं इंटर द्वितीय पाली में अर्थशास्त्र की परीक्षा थी। इसमें 1989 परीक्षार्थियों में से 1900 ने परीक्षा दी जबकि 89 ने परीक्षा छोड़ दी। यह जानकारी डीआईओएस अरुण कुमार ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...