हाथरस, फरवरी 18 -- हाथरस, संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं का आज से आगाज होगा। मंगलवार को परीक्षा केंद्रों पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। परीक्षा के दौरान संवेदनशील व अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त पहरा रहेगा। तो वहीं सचल दल छापेमारी करके परीक्षा की सुचिता को परखेंगे। यूपी बोर्ड परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से नकलविहीन कराए जाने के लिए जनपद के राजकीय, एडेड और वित्तविहीन कुल 99 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। इन परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के कुल 44370 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर जहां परीक्षा केंद्रों पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। तो वहीं डीआईओएस कार्यालय से लगातार निर्देश केंद्र संचालकों को दिए गए। परीक्षा से पहले ही कंट्रोल रूम के जरिए केंद्रों प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.