बगहा, मार्च 8 -- नरकटियागंज, हिसं। न्यू स्वदेशी सुगर मिल नरकटियागंज में रविवार को गन्ना पेराई सत्र 2025-26 का समापन किया गया। भारी हर्षोल्लास व पूजा पाठ के साथ संपन्न हुए इस पेराई सत्र में कुल 99.77 लाख क्विंटल गन्ने की क्रसिंग हुई। मौके पर कार्यपालक अध्यक्ष रवींद्र कुमार तिवारी,कार्यपालक उपाध्यक्ष राजीव कुमार त्यागी,गन्ना महा प्रबंधक कुलदीप सिंह ढाका समेत चीनी मिल के कई अधिकारी मौजूद रहे। गौरतलब है कि इस वर्ष चीनी मिल की पेराई सत्र का शुभारंभ 21 नवंबर को हुआ था। 1.05 करोड़ क्विंटल गन्ने की क्रसिंग के लक्ष्य के साथ शुरू हुए पेराई सत्र के दौरान लक्ष्य रिवाइज करते हुए 1.02 करोड़ क्विंटल किया गया था। जानकारों का कहना है कि गन्ने का क्षेत्रफल इस वर्ष करीब 22 हजार एकड़ कम होने के बावजूद करीब एक करोड़ क्विंटल गन्ने की क्रसिंग का लक्ष्य हासिल करना र...