986 किलो से अधिक गांजा किया गया नष्ट
सीतामढ़ी, अक्टूबर 1 -- सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना कांडों में जब्त किए गए गांजा का बुधवार को निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत विधिवत विनष्टीकरण किया गया। इस दौरान कुल 986.25 किलोग्राम गांजा नष्ट किया गया। पुलिस के अनुसार, विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज मामलों के दौरान जब्त किए गए मादक पदार्थों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत विनष्ट करने की कार्रवाई की गई। विनष्टीकरण से पूर्व जब्त गांजा की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई पूरी की गई। इसके बाद मादक पदार्थ को नियमानुसार नष्ट किया गया। पुलिस प्रशासन ने बताया कि जब्त मादक पदार्थों के विनष्टीकरण की कार्रवाई में निर्धारित एसओपी का पूरी तरह अनुपालन किया गया।जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.