किशनगंज, जून 20 -- किशनगंज। एसपी संतोष कुमार के निर्देशन में शराब एवं अन्य मादक पदार्थो के विरूद्ध लगातार अभियान चलाकर वाहनों की चेकिंग की ja रही है। इसी क्रम में बुधवार की रात को कोचाधामन थाना क्षेत्र के धनपुरा पुलिस पिकेट द्वारा रहमतपाड़ा के पास 98.52 लीटर विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। यह भी पढ़ें- शरीर से चिपकाकर ले जा रहे थे शराब, गलगलिया पुलिस ने तीन तस्करों को दबोचापुलिस की कार्रवाई पुलिस की टीम के द्वारा वाहनों की सघन जांच की जा रही थी। इसी क्रम में किशनगंज की ओर से आ रहा एक ऑटो चालक पुलिस को देख कर ऑटो घुमा कर भागने का प्रयास करने लगा जिसे रोककर जांच की गई। जांच के क्रम में वाहन से कुल 98.52 लीटर विभिन्न ब्रांड की पश्चिम बंगाल निर्मित विदेशी शराब बरामद की गई। आरोपी ऑटो चालक सुकेश कुमार ,थाना मुफ्फसिल रानीपतरा ...