लखनऊ, मई 21 -- आज से शुरू होगी जनगणना, घरों तक पहुंचेगे प्रगणक लखनऊ। प्रमुख संवाददाता यह भी पढ़ें- यूपी में कल से घर-घर जाएगी टीम; गिने जाएंगे मकान, फर्श से लेकर रहन-सहन तक के होंगे सवालजनगणना प्रक्रिया स्वगणना के अंतिम दिन गुरुवार को शाम 6 बजे तक लखनऊ में 98,615 लोगों ने सफलता पूर्वक अपना ब्योरा सबमिट कर दिया है। शुक्रवार से जनगणना कार्य शुरू हो जाएगा। जनगणनाकर्मी यानी प्रगणक घर-घर पहुंचकर ब्योरा लेना शुरू कर देंगे। हालांकि पहले तीन दिनों तक घरों की गणना की जाएगाी। 25 मई से घरों में दस्तक शुरू हो जाएगी। यह भी पढ़ें- यूपी में आज से गिने जाएंगे मकान, इंसानों की गिनती फरवरी मेंडिजिटल पहल का महत्व जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत 'स्व-गणना' प्रक्रिया की शुरुआत बीते 17 अप्रैल से हुई थी। पहली बार डिजिटल पहल के तहत लोगों को प्रगणक के घर आने से प...