98 हजार मजदूर रोजगार को गए परदेस
सहरसा, जून 20 -- सहरसा। हर साल की तरह इस बार भी जून के महीने में रोजगार के लिए परदेस पलायन करने वालों की भीड़ ट्रेनों में देखने को मिल रही है। रोजगार की खातिर कोसी और सीमांचल क्षेत्र से 98 हजार 463 मजदूर यात्री ट्रेनों से परदेश पलायन कर चुके हैं। जिससे रेलवे को 3 करोड़ 60 लाख 47 हजार 200 रुपए राजस्व मिला है। सहरसा स्टेशन पर 5 से 13 जून की अवधि में जनसेवा, जनसाधारण और अमृत भारत ट्रेन की जनरल बोगी से 30 हजार 55 यात्रियों ने पंजाब, हरियाणा और दिल्ली राज्यों का रुख किया है। जिससे रेलवे को 1 करोड़ 9 लाख 4 हजार 350 रुपए राजस्व मिले हैं। इसमें जनसेवा एक्सप्रेस से एक जून से 12 जून की अवधि में पंजाब और हरियाणा राज्यों का रुख करने वाले 5129 मजदूर यात्री भी शामिल हैं, जिससे रेलवे को 23 लाख 6 हजार 965 रुपए राजस्व मिला है। कोसी क्षेत्र के सिमरी बख्तियारप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.