बहराइच, फरवरी 27 -- बहराइच, संवाददाता। वीर सावरकर, महंथ दिग्विजय नाथ व पंडित दीन दयाल उपाध्याय के करीबी रहे आचार्य अभयराज सिंह की 98 वीं जयंती कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित सेनानी भवन में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक राम अचल सिंह सेंगर ने की। कार्यक्रम के आयोजक भानु प्रताप द्विवेदी स्वामी जी व अभयराज सिंह के ज्येष्ठ पुत्र प्रोफेसर राजेश्वर सिंह रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने अभयराज सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को अनिल त्रिपाठी, राकेश सिंह, डॉ. जी सिंह, डॉ. सत्यभूषण सिंह आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर गांधीयन समाचार पत्र के संविधान अंक का लोकार्पण भी किया गया। राम अचल सिंह सेंगर व डॉ. जी सिंह को सम्मानित किया गया। इस अवसर रमेशचन्द्र मिश्र, वेद नारायण जायसवाल, जगदीश जायसवाल, धर्म...