सिमडेगा, दिसम्बर 14 -- जलडेगा, हलधर प्रसाद जिला मुख्यालय से लगभग 45 किमी दूर स्थित आरसी चर्च गांगुटोली 98 वर्षों से इसाई समाज के लिए आस्था और विश्वास का प्रतीक बना हुआ है। बताया गया कि आज से 98 वर्ष पहले प्रखंड के गांगुटोली गांव में आरसी चर्च की नींव रखी गई थी। इस ऐतिहासिक चर्च की शुरुआत एक महुआ पेड़ के नीचे बने छोटे से मकान से हुई थी। इस चर्च के संस्थापक विदेश से आए फादर लेओ डिजरडीन थे। जिनके प्रयासों से इस क्षेत्र में ईसाई धर्म और सामाजिक सेवा की मजबूत आधारशिला पड़ी। समय के साथ चर्च का स्वरूप विकसित होता गया। वर्ष 1947 में नए चर्च भवन का निर्माण किया गया। जिसमें 1951 तक प्रार्थना होता रहा। इसके बाद वर्ष 1952 में एक और नए चर्च का निर्माण किया गया। जिसमें आज तक प्रभु येसु की स्तुति और आराधना की जा रही है। चर्च के अधिकारी फिलीप सुरीन ने बत...