पूर्णिया, अप्रैल 17 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।ब्राइट करियर स्कूल ने पुनः सातों जिलों पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा व सुपौल के सीबीएसई के परीक्षा परिणामों में रिकॉर्ड कायम किया है। विद्यालय कई वर्षों से लगातार परीक्षाफल के उच्चतम स्तर को छूते हुए 98 फीसदी का सर्वोच्च रिकॉर्ड बनाया है। कक्षा 10वीं की परी चौधरी ने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 98 प्रतिशत अंक हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रतिवर्ष यह विद्यालय आधुनिक शैक्षणिक नीति के अनुसार सैकड़ों छात्रों को 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने के लिए तैयार करता है। इस क्रम में इस वर्ष सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं परीक्षा में 50 छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंक अर्जित किया है। यह भी पढ़ें- 98 फीसदी परिणाम के साथ फाउंडेशन स्कूल का शानदार प्रदर्शन विद्यालय म...