टोक्यो, दिसम्बर 9 -- जापान इन दिनों भूकंप और सुनामी के संकट से जूझ रहा है। इस बीच मंगलवार को यहां पर मेगाक्वैक एडवायजरी जारी की गई। इसे एक रेयर एडवायजरी कहा जाता है। ओमोरी के पूर्वी तट पर 7.5 मैग्नीट्यूड का भूकंप आने के बाद यह चेतावनी जारी की गई है। इस भूकंप से बहुत ज्यादा नुकसान तो नहीं हुआ है, लेकिन अधिकारियों को आशंका है कि आने वाले दिनों में खतरा बढ़ सकता है। इसी वजह से यह चेतावनी जारी की गई है। अगर यहां पर सुनामी आती है तो यह 98 फीट ऊंची हो सकती है। इससे करीब दो लाख लोगों के मारे जाने की आशंका है। जापान सरकार के अनुमानों में चेतावनी दी गई है। इसमें कहा गया है कि होक्काइडो-सैनरिकु क्षेत्र में एक और समुद्री महाभूकंप 30 मीटर (98 फीट) ऊंचाई की सुनामी पैदा कर सकती है। इससे करीब 1,99,000 लोग मारे जा सकते हैं। इसके अलावा 2,20,000 इमारतें नष...