गोरखपुर, जून 15 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। जिले में मकान गणना अंतिम चरण में है। सभी 23 चार्ज अधिकारियों के क्षेत्र में करीब 98 प्रतिशत एचएलबी (हाउस लिस्टिंग ब्लॉक) में मकान गणना हो चुकी है। मकान गणना 20 जून तक होनी है। ऐसी स्थिति में यदि किसी के मकान की गणना नहीं हुई है तो वह हेल्पलाइन नंबर 1855 पर शिकायत कर सकते हैं। शिकायत करने वालों को घर प्रगणक जाएंगे और उनके मकान की भी गणना की जाएगी।जिला जनगणना कार्यालय के अनुसार सभी सात तहसील एवं 11 नगर निकायों में 99.33 प्रतिशत गणना हो चुकी है, जबकि नगर निगम के पांच जोन में 96.77 प्रतिशत मकानों की गणना हो चुकी है। मात्र पांच चार्ज अधिकारियों का क्षेत्र है, जहां मकान गणना का कार्य शेष है। अधिकतर प्रगणकों ने अपने एचएलबी में मकान गणना करके नजरी नक्शा जमा कर दिया है। जिला जनगणना अधिकारी जय प्रकाश ने बत...