रुडकी, अप्रैल 25 -- झबरेड़ा, संवाददाता। चौधरी भरत सिंह डीएवी इंटर कॉलेज झबरेड़ा का इस वर्ष उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। हाई स्कूल का परीक्षाफल 98 प्रतिशत जबकि इंटरमीडिएट का परिणाम 93 प्रतिशत दर्ज किया गया। इस सफलता पर कॉलेज प्रबंधक चौधरी कुलबीर सिंह और प्रधानाचार्य ओम सिंह सैनी ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी। प्रधानाचार्य ओम सिंह सैनी ने बताया कि हाई स्कूल में कशिश पुत्री सुलेमान निवासी झबरेड़ा ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज में प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर वैभवी रही, जबकि पंकज कुमार ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इंटरमीडिएट में रजत कुमार निवासी ग्राम डेलना ने 83.4 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- UK Board 12th Toppers List 2026: गीतिका पंत बनीं उत्तराखंड बोर्ड 12वीं की टॉपर, 98...