जौनपुर, मई 21 -- जौनपुर। जिला पूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम शाही ने बताया कि ऑयल कंपनी की गैस एजेन्सियों पर घरेलू गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति और उपलब्धता सामान्य है। बताया कि 20 मई को जनपद की आईओसीएल के 53 गैस एजेन्सियों पर 6467, बीपीसीएल की 21 गैस एजेन्सियों पर 5627 एवं एचपीसीएल के 18 गैस एजेन्सियों पर 6792 सिलेण्डर उपलब्ध थे। 19 मई 2026 को जनपद की सभी 92 गैस एजेन्सियों पर 9717 सिलेण्डर की बुकिंग की गयी तथा 10306 सिलेण्डर उपभोक्ताओं को डिलीवर किये गये। बताया कि वर्तमान में आईओसीएल की कुल 24471, बीपीसीएल में 47676 तथा एचपीसीएल में 12322 डिलीवरी पेंडिग है। जनपद को प्राप्त हो रही गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति के सापेक्ष सामान्यतः एक सप्ताह में गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति उपभोक्ता को की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...