बहराइच, फरवरी 28 -- बहराइच, संवाददाता। एक युवक के मोबाइल पर लगातार मैसेज व काल आने लगी। काल रिसीव करते ही उसके खाते से 97 हजार से आधिक की धनराशि निकल गई। पीड़ित ने साइबर हेल्प लाइन पर सूचना दे कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है। देहात कोतवाली के घोसियाना के बंदरियाबाग निवासी सोनू पुत्र सलीम के मोबाइल पर गुरूवार दोपहर दो बजे तमाम मैसेज व काल आने लगे। जिस पर उसने काल रिसीव की। उसी दौरान उसके खाते से 97,437 रूपये निकल जाने का मैसेज आया। पीड़ित ने तत्काल इसकी सूचना साइबर हेल्प लाइन पर दी। कोतवाली में तहरीर देकर साइबर फ्राड की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...