बागपत, जून 18 -- बागपत। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए किसानों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। 23वीं किस्त के लिए कृषि विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। किसानों को इससे अवगत कराया जा रहा है। 20 जून को किसानों के खातों में सम्मान निधि की धनराशि पहुंचेगी। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का भी किसानों को प्रसारण दिखाया जाएगा। कृषि विभाग में 1.34 लाख किसान पंजीकृत है। पंजीकृत किसानों में छोटे काश्तकार किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि दी जा रही है। किसानों की संख्या में 3715 की बढ़ोतरी के साथ इस बार 97 हजार किसानों को योजना का लाभ मिलेगी। 20 जून को किसानों के खाते में 23वीं किस्त के रूप में 19.40 करोड़ रुपये की धनराशि पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- 2.42 लाख से अधिक किसानों को 20 को मिलेगी सम्मान निधि वहीं करीब 10 हजार किसान फिर से योजना से वंचित रहेंगे...