प्रयागराज, जून 13 -- प्रयागराज प्रमुख संवाददाता ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ी योजनाएं संचालित कीं और जमकर बजट भी जारी किया। लेकिन सरकार के बजट का यहां जमकर दुरुपयोग किया गया। हालात यह है कि करोड़ रुपये खर्च करके जो उरुवा के औंता में जो अमृत सरोवर बनाया गया था, वो इस वक्त पूरी तरह से बदहाल है। अमृत सरोवर पर जलकुम्भी तैर रही है, आसपास की सड़क उखड़ चुकी हैं।

अमृत सरोवर योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की समस्या को दूर करने और सौंदर्यीकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने अमृत सरोवर योजना का संचालन किया था। शुरूआत में कुछ अमृत सरोवर बहुत अच्छे बने तो जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में दो-दो अमृत सरोवर के निर्माण का लक्ष्य दिया गया। इसी क्रम में उरुवा ब्लॉक की औंता ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर ...