मथुरा, जून 23 -- मथुरा, ट्रेनों में नेग के नाम पर जबरन उगाही करने वाले 97 मंगलमुखियों के खिलाफ आरपीएफ इस वर्ष अब तक रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई कर चुकी है।वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त राज मोहन के निर्देश पर आरपीएफ ने ट्रेनों में बधाई के नाम पर यात्रियों से वसूली करने वाले मंगलमुखियों के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है। इसी के तहत आरपीएफ थाना प्रभारी निरीक्षक उपदेश कुमार कौशिक के नेतृत्व में ट्रेनों एवं रेलवे स्टेशन परिसर में जबरन वसूली कर यात्रियों को परेशान करने तथा न्यूसेंस फैलाने वाले किन्नरों के विरुद्ध विशेष अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। इसी के क्रम में 1 मई 2026 अभी तक चलाए गए विशेष अभियान के दौरान ट्रेनों में यात्रियों से जबरन धनराशि वसूलने, अभद्र व्यवहार करने एवं न्यूसेंस उत्पन्न करने वाले कुल 97 किन्नरों के विरुद्ध रेलवे अधिनियम के प...