प्रयागराज, फरवरी 3 -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (मुख्य) परीक्षा-2023 लखनऊ के 13 केंद्रों पर हुई। परीक्षा में कुल 6102 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, जिनमें से लगभग 97.05 प्रतिशत की उपस्थिति रही। पहले दिन सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक प्रथम सत्र तथा दोपहर 2 से 5 बजे तक द्वितीय सत्र में परीक्षा हुई। दूसरे दिन परीक्षा सुबह 9:30 से अपराह्न 12:30 बजे तक संपन्न हुई। उपसचिव वीरेंद्र मणि त्रिपाठी के अनुसार सभी केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पर्यवेक्षक, केंद्र व्यवस्थापक और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...