दरभंगा, अप्रैल 17 -- दरभंगा। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के सभी बच्चे सीवीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में सफल हुए हैं। इसमें इमरान अहमद खान ने सोशल साइंस में सौ में से सौ अंक प्राप्त कर विशेष पहचान बनाई। वहीं, प्रणव चौधरी 97 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल टॉपर बने। सृष्टि कुमारी ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। विद्यालय प्रबंधन ने छात्रों की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है, जिनके निरंतर सहयोग और प्रोत्साहन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह भी पढ़ें- डीपीएस चास की साक्षी 97 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय टॉपर यह भी पढ़ें- 10वीं में जीडी इंटरनेशनल स्कूल के प्रणव 97.20 अंक पाकर...