लखनऊ, सितम्बर 28 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता योगी सरकार ने नौनिहालों की प्रारंभिक शिक्षा को और अधिक रोचक, गतिविधि आधारित एवं बाल-केंद्रित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पीएम श्री योजना के तहत वर्ष 2026-27 में 966 पीएम श्री विद्यालयों में स्थित को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों-बालवाटिकाओं में लर्निंग कॉर्नर विकसित किए जाएंगे। इसके लिए Rs.193 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। प्रत्येक चयनित विद्यालय के लिए Rs.20,000 की दर से धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। इन केंद्रों में बच्चों की आयु और सीखने की जरूरतों के अनुरूप रीडिंग कॉर्नर, ब्लॉक कॉर्नर, परफॉर्मेंस कॉर्नर और आर्ट कॉर्नर विकसित किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- यूपी के नौनिहालों को लेकर योगी सरकार की पहल, इन स्कूलों को मिलेंगे ब्लूटूथ स्पीकर, 61.75 लाख मंजूर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...