960 ग्राम तरल अफीम के साथ तितलंगी गांव का तस्कर गिरफ्तार
पलामू, अगस्त 27 -- नीलांबर-पीतांबरपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के पिपराटांड़ थाना की पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार एवं सफाया अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 960 ग्राम तरल अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अमानत नदी बराज के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक की पहचान पिपराटाड़ थाना के तितलंगी गांव निवासी 22 वर्षीय सनोज भुइयां के रूप में की गई है। लेस्लीगंज के एसडीपीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामलों और अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अमानत नदी बराज के आसपास मादक पदार्थ की गतिविधि हो सकती है। सूचना के सत्यापन के बाद उनके (एसडीपीओ के) नेतृत्व में पिपराटांड़ थाना प्रभारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.