लातेहार, अप्रैल 24 -- चंदवा, प्रतिनिधि। दसवीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम में प्रोजेक्ट हाई स्कूल सासंग के विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का परचम लहराया। विद्यालय की छात्रा तराना परवीन पिता मो. नसीम अंसारी ने 96.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रखंड टॉपर होने के साथ जिला टॉप 10 में तृतीय स्थान प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया है। जबकि सुदूरवर्ती अपग्रेड हाई स्कूल लाधुप की छात्रा सोनाक्षी बागेश्वरी पिता विनोद कुमार ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में छठा स्थान एवं प्रखंड में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। दोनों बेटियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी कड़ी मेहनत गुरुजनों के मार्गदर्शन एवं माता पिता के आशीर्वाद को दिया है। यह भी पढ़ें- UP Board 10th Result: नोएडा, ग्रेटर नोएडा-गाजियाबाद के 10-10 टॉपर्स; जानें किन स्कूलों से हैं जस्टिस एलपीएन शाहदेव उच्च वि...