नई दिल्ली, जून 13 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्ली की सड़कों को जगमग करने के लिए पीडब्ल्यूडी द्वारा लगभग 96 हजार स्मार्ट एलईडी लाइट लगाई जा रही हैं। इसके लिए पीडब्ल्यूडी द्वारा टेंडर जारी कर दिया गया है और जल्द ही यह कार्य शुरु होने की उम्मीद है। नई स्मार्ट एलईडी लाइट पुरानी लाइटों के मुकाबले ज्यादा रोशनी देती हैं और बिजली की खपत भी इसमें कम होती है। प्रत्येक वर्ष इस परियोजना से 4 करोड़ यूनिट बिजली और 25 करोड़ रुपये बचने का अनुमान है।

लाइट का बदलाव पीडब्ल्यूडी सूत्रों ने बताया कि दिल्ली की सड़कों पर मौजूदा समय में एचपीएसवी (हाईप्रेशर सोडियम वेपर) एवं एलईडी लाइटें लगी हुई हैं। पीडब्ल्यूडी द्वारा अपनी 1400 किलोमीटर लंबी सड़कों पर लगी इन सभी लाइटों को स्मार्ट एलईडी लाइट से बदलने की योजना है। 51 हजार से ज्यादा पोल पर कुल 96 हजार स्मार्ट ...