फतेहपुर, अप्रैल 11 -- फतेहपुर। माह के दूसरे शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस के तहत शनिवार को जनपद के सभी थानों पर आमजन की समस्याएं सुनी गईं। इसी क्रम में एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने थाना खखरेरू पहुंचकर फरियादियों की शिकायतें सुनीं और उनके त्वरित व गुणवत्तापरक निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी व थानाध्यक्षों द्वारा अपने-अपने थानों पर समाधान दिवस आयोजित कर प्राप्त शिकायतों की सुनवाई की गई। इस दौरान कुल 96 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 69 राजस्व विभाग से संबंधित और 27 पुलिस विभाग से जुड़े मामले रहे। शिकायतों में से राजस्व टीम के साथ मिलकर 13 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि पुलिस से संबंधित सात प्रार्थना पत्रों का भी तत्काल समाधान कराया गया। शेष लंबित प्रार्थना पत्र...